सबरीमाला मंदिर विवाद से भाजपा को मौका

Categorized as राजनीति

केरल में भारतीय जनता पार्टी हर छोटे बड़े घटनाक्रम का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। चुनाव से ठीक पहले उसे एक बड़ा मौका मिल गया है सबरीमाला मंदिर के तंत्री (मुख्य पुजारी) की गिरफ्तारी से। मंदिर से चोरी हुए सोने के मामले में राज्य पुलिस ने मंदिर के मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में पहले से जो जांच चल रही थी उसमें पुलिस ने कुछ अधिकारियों और मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था। यह पहला मौका है। तभी उससे ज्यादा विवाद नहीं बना। लेकिन मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी के बाद यह बड़ा धार्मिक मुद्दा बन गया है। गिरफ्तारी के अगले दिन 66 साल के मुख्य पुजारी कंधरार राजीव की तबियत भी बिगड़ गई।

भारतीय जनता पार्टी इस गिरफ्तारी को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कंधरार राजीव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से विचार विमर्श किया और उसके बाद मुख्य पुजारी का मुद्दा उठाने का फैसला किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि सीपीएम के नेताओं को बचाने के लिए मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा है कि देवास्वोम मंत्री वीएन वासन और पूर्व मंत्री कडाकम्पल्ली सुरेंद्रन को बचाने के लिए पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। तीन महीने के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले भाजपा इसे हिंदू धर्मस्थलों पर हमले के प्रयास के तौर पर प्रचारित करेगी।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo