मंदिर आंदोलन वाले चुनाव लड़ेंगे

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी में अप्रासंगिक मान लिए गए और हाशिए में डाल दिए गए कई नेता फिर से ताल ठोक रहे हैं। इनमें अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता भी हैं। भाजपा के पुराने नेता विनय कटियार ने ऐलान किया है कि वे अगले साल विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और वह भी अयोध्या से। ध्यान रहे विनय कटियार पिछड़ी जाति से आते हैं और हिंदुत्व का बड़ा चेहरा रहे हैं। मंदिर आंदोलन के समय वे अग्रिम पंक्ति में थे। फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के हारने के बाद से वे सक्रिय हुए हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण और उसके उद्घाटन की पूरी प्रक्रिया में उनकी जिस तरह स अनदेखी हुई उससे वे आहत भी हैं। सो, 70 साल के विनय कटियार ने 2027 में अयोध्या की सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वे फैजाबाद से तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं और दो बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। उनके चुनाव लड़ने का ऐलान भाजपा नेतृत्व को पसंद नहीं आ रहा होगा।

उन्हीं की तरह मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहीं उमा भारती ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2019 में उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से लोकसभा का चुनाव जीता था और केंद्र में मंत्री बनी थीं। लेकिन 2019 में वे चुनाव नहीं लड़ीं और 2024 में भी चुनाव से दूर रहीं। उस समय सेहत वगैरह की कुछ बात आई थी लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वे क्यों नहीं लड़ीं। लेकिन अब फिर वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वे गाय और गंगा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगी। उमा भारती ने यह भी कहा है कि वे झांसी से ही लड़ेंगी। उन्होंने राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौतों पर उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उमा भारती ने मुआवजे पर तंज करते हुए कहा कि जान की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती है। विनय कटियार और उमा भारती के साथ ही मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे प्रवीण तोगड़िया भी सक्रिय हो गए हैं। वे देश के दौरा कर रहे हैं और लव जिहाद का मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग भी की है। वे चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन उनकी सक्रियता भी उस समय के नेताओं को एकजुट करेगी।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo