कर्नाटक का मामला अभी क्या टल गया?

Categorized as राजनीति

कर्नाटक में सत्ता संघर्ष का फैसला जनवरी के पहले हफ्ते में होने वाला था। राज्य के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक समर्थक ने आठ जनवरी को बदलाव का ऐलान भी किया था। खबर थी कि पांच या छह जनवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से राहुल गांधी की मुलाकात होगी। वे डीके शिवकुमार से भी मिलेंगे। ध्यान रहे दोनों नेताओं के बीच सत्ता बदल को लेकर जो बयानबाजी या संघर्ष चल रहा है उसमे अभी तक इस मसले पर राहुल गांधी ने दखल नहीं दिया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मामले को संभाल रहे थे। पहली बार खबर आई थी कि राहुल गांधी दोनों से मिलेंगे और फैसला करेंगे। लेकिन अब यह मामला टलता दिख रहा है क्योंकि राहुल गांधी अभी देश से बाहर हैं और 10 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू होने वाला है।

जनवरी के पहले हफ्ते में फैसले की बात इसलिए कही जा रही थी क्योंकि दो चार दिन में ही सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वे देवराज अर्स का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कहा जा रहा था कि उसके बाद वे सत्ता छोड़ देंगे। दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया किसी हाल में सत्ता नहीं छोड़ने वाले हैं। वे 27 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे तो पार्टी के बड़े नेताओं से मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कर रहे थे और प्रदेश में नया कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि पिछले ढाई साल से शिवकुमार दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे करीब पांच साल से कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अगर सिद्धारमैया उनको अध्यक्ष पद से हटवाना चाहते हैं और कैबिनेट में फेरबदल चाहते हैं तो सत्ता छोड़ने की बात का कोई मतलब नहीं है। जो हो लग नहीं रहा है कि जनवरी में इस बारे में कोई फैसला होगा।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo