मध्य प्रदेश से कौन जाएगा राज्यसभा?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस किसको राज्यसभा भेजेगी। इस साल जून में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से दो भाजपा की हैं और एक कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की है। दिग्विजय सिंह अपना स्वघोषित वनवास समाप्त करने के बाद पिछले 12 साल से राज्यसभा में हैं। क्या भाजपा उनको तीसरे कार्यकाल के लिए भेजेगी? इस सवाल से पहले राज्यसभा की गणित देखें। 230 सदस्यों की मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार एक सीट जीतने के लिए 58 वोट की जरुरत होगी। विधानसभा में भाजपा के 165 और कांग्रेस के 64 विधायक हैं। कांग्रेस को बीएपी के एक विधायक का समर्थन है। इस तरह उसकी संख्या 65 हो जाती है। यानी एक सीट उसे बड़ी आसानी से मिल जाएगी। भाजपा के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी रिटायर हो रहे हैं।

ध्यान रहे इससे पहले 2020 में राज्यसभा का दोवार्षिक चुनाव हुआ था उस समय खबर आ रही थी कि लोकसभा चुनाव हारे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राज्यसभा जाना चाहते थे। चुनाव से पहले ही उन्होंने कांग्रेस तोड़ी थी, जिससे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। बहरहाल, इस बार दिग्विजय सिंह फिर से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संगठन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमलोगों का तो हो गया लेकिन नए लोगों का क्या होगा इसकी चिंता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वे राज्यसभा नहीं जाना चाहेंगे। उनकी उम्र 78 साल है और वे पूरी तरह से फिट हैं। 82 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम की भी चर्चा है। दशकों में पहली बार ऐसा है कि कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य न तो विधानसभा में है और न संसद में। वे भी अपने बेटे नकुलनाथ के लिए हाथ पैर मारते बताए जा रहे हैं। पता नहीं क्या होगा राज्यसभा के चुनाव में?


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo