पवार और देवगौड़ा कैसे पहुंचेंगे उच्च सदन?

Categorized as राजनीति

क्या महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता, तीन बार मुख्यमंत्री रहे एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की संसदीय पारी समाप्त होने वाली है? उन्होंने कुछ दिन पहले राजनीति से संन्यास की बात कही थी। लेकिन नेताओं की ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं होता है। उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ना बंद किया तो अपनी बेटी सुप्रिया सुले को बारामती सीट सौंप दी। वे लगातार चार बार से उस सीट से जीत रही हैं। उसके बाद से शरद पवार राज्यसभा में हैं। लेकिन इस बार उनकी पार्टी सिर्फ 10 विधानसभा सीट जीत पाई है। तभी सवाल है कि वे कैसे राज्यसभा जाएंगे? महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को कुल 51 सीटें मिली हैं। इनमें उद्धव ठाकरे की शिव सेना के 20, कांग्रेस के 16 और शरद पवार की पार्टी के 10 विधायक हैं। इनकी मदद से राज्यसभा की एक सीट जीती जा सकती है। राज्य में खाली हो रही सात सीटों में से पवार की दो और उद्धव व कांग्रेस की एक एक सीट है। अगर तीनों पार्टियां चाहें तो शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेज सकती हैं।

इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की लंबी पारी के भी खत्म होने का समय आ गया है। देवगौड़ा की उम्र 90 साल से ज्यादा है और वे लगातार किसी न किसी सदन के सदस्य रहे हैं। उन्होंने अपनी लोकसभा सीट अपने पोते को सौंप दी। अब उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और सिर्फ 19 सीटें जीती उनकी पार्टी अपने दम पर राज्यसभा की सीट नहीं जीत सकती है। राज्य में अगले साल चार सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक सीट भाजपा को मिल सकती है। अगर भाजपा अपने कोटे की सीट जेडीएस को देती है तभी देवगौड़ा राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि राज्य में भाजपा के दो सांसद रिटायर हो रहे हैं और उसे सिर्फ एक सीट मिलने वाली है तो वह ये सीट जेडीएस को देगी इसमें संदेह है। ऊपर से देवगौड़ा की उम्र को देखते हुए भी हो सकता है कि उनको आराम दे दिया जाए। वैसे उनकी पार्टी सीट के लिए दबाव बनाएगी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo