मंत्रियों को फिर से मिल सकता है मौका

Categorized as राजनीति

अगले साल राज्यसभा चुनाव में कई मंत्री रिटायर हो रहे हैं। हालांकि इन सभी मंत्रियों को फिर से मौका मिल सकता है। बिहार से जनता दल यू के कोटे से रामनाथ ठाकुर केंद्र में मंत्री हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकार नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। उनके मंत्री बनने रहने की पूरी संभावना है। वे अति पिछड़े समाज से आते हैं और बिहार के बड़े समाजवादी नेता रहे कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। गौरतलब है कि पिछले ही साल केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया। इस साल बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके गांव कर्पूरी ग्राम भी गए थे। बिहार में अति पिछड़ा वोट के महत्व को देखते हुए उनको फिर से राज्यसभा भेजे जाने की पूरी संभावना है।

उनके अलावा चार मंत्री और हैं, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से एक रामदास अठावले हैं। वे आरपीआई के नेता हैं। उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए भाजपा उनको राज्यसभा में लाती है। यह देखना होगा कि इस बार भाजपा उनको मौका देती है या नहीं। बाकी तीन मंत्रियों का फिर से राज्यसभा लौटना लगभग पक्का है। इनमें महाराष्ट्र के भागवत कराड भी हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया है, जबकि लोकसभा चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से लोकसभा भेजा गया। ये दोनों फिर से राज्यसभा भेजा जाएंगे। बिट्टू को पंजाब की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo