बंगाल से लेफ्ट पूरी तरह साफ हो जाएगा

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले वामपंथी पार्टियों की संसद और विधानसभा में मौजूदगी का पूरी तरह से पटाक्षेप होने वाला है। देश की सबसे बड़ी वामपंथी पार्टी सीपीएम के इकलौते राज्यसभा सांसद बिकास रंजन भट्टाचार्य का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उनकी जगह लेफ्ट का कोई नहीं चुना जाएगा। सोचें, एक समय सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने लगातार तीन दशक से ज्यादा समय तक बंगाल पर शासन किया था। लेकिन जब पतन शुरू हुआ तो वह अंतिम मुकाम पर पहुंच गया है। बिकास रंजन भट्टाचार्य तीन अप्रैल 2020 को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और दो अप्रैल को वे रिटायर हो जाएंगे।

ध्यान रहे लोकसभा में पश्चिम बंगाल से कम्युनिस्ट पार्टियां कोई सांसद नहीं है और राज्यसभा में भी कोई सांसद नहीं बचेगा। पश्चिम बंगाल की विधानसभा में भी कम्युनिस्ट पार्टियों का कोई विधायक नहीं है। सीपीएम, सीपीआई, आरसीपी, फॉरवर्ड ब्लॉक किसी को पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी। कांग्रेस को भी विधानसभा में कोई सीट नहीं मिली थी। कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन में सिर्फ इंडियन सेकुलर फ्रंट को एक विधानसभा सीट मिल पाई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo