कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का क्या होगा?

Categorized as राजनीति

अगले साल राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव में बड़ी पार्टियों की तस्वीर कमोबेश एक जैसी रहने वाली है। एकाध सीटों से ज्यादा का फर्क नहीं आने वाला है। कांग्रेस की 27 में से आठ सीटें खाली हो रही हैं तो उसको आठ या नौ सीट मिल जाएगी। इसी तरह भाजपा की 30 सीटें खाली हो रही हैं तो उसे भी एकाध सीट ज्यादा मिल सकती है। लेकिन असली सवाल है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का क्या होगा? कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अगले साल रिटायर हो रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा नाम दिग्विजय सिंह का है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद 2003 में उन्होंने 10 साल तक कोई पद नहीं लिया था। 10 साल का संन्यास खत्म हुआ तो वे 2014 में राज्यसभा गए और दो बार से उच्च सदन के सदस्य हैं। वे 21 जून को रिटायर हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 65 विधाय़क हैं और इस आधार पर उसे एक सीट मिल जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ज्यादा संभावना है कि वे तीसरी बार राज्यसभा जाएं। अगर राहुल गांधी अपना दलित, पिछड़ा कार्ड खेलना चाहें तो अलग बात है। कमलनाथ भी प्रयास कर सकते हैं। दशकों बाद ऐसी स्थिति है कि कमलनाथ के परिवार का कोई सदस्य किसी सदन में नहीं है।

इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यकाल भी 25 जून के खत्म हो रहा है। अगर उनकी लॉटरी नहीं खुलती है और वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो उनका भी राज्यसभा में आना तय है। कर्नाटक में खाली हो रही चार में से तीन सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। तेलंगाना से कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक सिंघवी का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है। उनका फिर से चुन कर आना तय है। कांग्रेस के जिन नेताओं पर तलवार लटकी है। उनमें गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल, छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और महाराष्ट्र से रजनी पाटिल हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक सीट मिलेगी लेकिन इस बार तुलसी की जगह कांग्रेस किसी स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजेगी, जो दलित,  पिछड़ा या आदिवासी होगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo