पुलिस ने छात्रों पर बरसाई लाठियां

Categorized as समाचार

रांची। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने पीट कर भगाया। सोमवार को देर शाम तक पुलिस औऱ प्रदर्शनकारियों में झड़प होती रही। दिन में प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ कर विधानसभा के गेट पर पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश लेकिन जब छात्र नहीं हटे तो पुलिस ने लाठी चला कर उनको वहां से खदेड़ा।

गौरतलब है कि झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी और नौकरी बेचने के खिलाफ छात्र 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के छह प्रतिनिधि एक हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार से तीन दौर की बातचीत के बाद, जब कोई नतीजा नहीं निकला तो छात्रों ने सोमवार, 10 अगस्त को विधानसभा की ओर मार्च किया। इस दौरान दिन भर छात्रों के साथ पुलिस की झड़प होती रही। छात्रों के प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

बहरहाल, छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को कई बार लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। इससे पहले आंदोलनकारी छात्र सुबह 10 बजे पुरानी विधानसभा के पास जमा हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने रास्ते में कई जगह कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए पानी की बौछार भी की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

इस बीच सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को रांची में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 21 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय में छापे के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सीआईडी ने उनसे तीन बार पूछताछ की थी। बहरहाल, भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘हमारी आगे की रणनीति सरकार के फैसले पर निर्भर करती है। यह आवाज सिर्फ देवेंद्र नाथ महतो की नहीं है। यह उन लाखों युवाओं की आवाज है, जिनका भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर टिका है’।

एक अन्य छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब सीधे मुख्यमंत्री से बात होगी। इससे पहले चार मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चामरा लिंडा और संजय यादव ने छात्रों के साथ तीन बार वार्ता की। सरकार जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने सहित कई मांगें स्वीकार कर ली हैं। लेकिन छात्र जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा रद्द करने और परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने पर अड़े हैं।

राहुल ने किया छात्रों का समर्थन

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है लेकिन कांग्रेस प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग नहीं पूरी करा पा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट लिख कर छात्रों का समर्थन किया है और छात्रों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। पहले भी उन्होंने एक वीडियो जारी करके छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने सोमवार को कहा कि दिल्ली हो या झारखंड छात्रों पर उनका स्टैंड एक जैसा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए’।


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo