अमित शाह शामिल होंगे संसद की कार्यवाही में!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता, सोमवार से शुरू हो रहा है और विपक्ष संसद चलने देने के मूड में नहीं है। माना जा रहा है कि सरकार इस हफ्ते विदेशी चंदे के नियम को सख्त बनाने के लिए एफसीआए संशोधन बिल ला सकती है। विपक्ष इस बिल का विरोध करेगा। हालांकि पहले दिन शायद बिल पेश नहीं होगा। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। उनके मंत्रालय के दो बिल सोमवार को पेश होंगे। एक बिल केरल का नाम केरलम करने का है और दूसरा सहकारिता से जुड़ा बिल है।

कहा जा रहा है कि अमित शाह बिल पेश कर सकते हैं। अभी तक वे इस सत्र में सदन की कार्यवाही शामिल नहीं हुए हैं। अगर वे बिल पेश करते हैं तो संभव है कि पेपर लीक और पुलिस की कार्रवाई पर भी अपनी बात रखें। ध्यान रहे विपक्ष लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और उनसे सदन में आने की मांग कर रहा है। बहरहाल, सोमवार को दो और बिल संसद में पेश किए जा सकते हैं।

जानकार सूत्रों के मुताबिक सरकार मंगलवार को एफसीआरए बिल पेश कर सकती है। उससे पहले सोमवार को शरद पवार की पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। वे एफसीआरए बिल का विरोध कर रहे हैं। सरकार नारी शक्ति वंदन कानून और परिसीमन बिल लाने की तैयारी भी कर रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार एफसीआरए बिल का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक होगी, उसमें इसे लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसी बीच, महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा और लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। उनसे 10, 11 और 12 अगस्त को संसद में उपस्थित रहने को कहा गया है। कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगियों से भी आग्रह किया है कि वे इन तीन दिनों में अपने सांसदों की मौजूदगी पक्की करें।


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo