ई-20 पर केजरीवाल करेंगे मार्च

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि ‘पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल और ई-20 के बीच चुनने का विकल्प दिया जाए। अगर ये मांग नहीं मानी जाती है तो चार अगस्त को पीएम आवास तक मार्च निकाला जाएगा’।

असल में केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ का आयोजन किया था। इसमें दिल्ली और देश के दूसरे हिस्से से आए लोग शामिल हुए थे। लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि ई-20 पेट्रोल से उनको क्या समस्याएं हुईं है। इसी दौरान केजरीवाल ने बताया कि वे तीन अगस्त की दोपहर तक इस मामले में याचिकाएं इकट्ठा करेंगे। इसके बाद करीब एक सौ लोगों के साथ पीएम आवास तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर इथेनॉल फायदेमंद नहीं है, तो इसे बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है? सरकार नागरिकों पर इसे क्यों थोप रही है? इससे पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से फायदा हुआ है। अगर ऐसा नहीं करते तो ईरान संकट के दौरान पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा हो सकती थी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का नुकसान बताने के साथ ही एक और बड़ा दावा किया। उन्हेंने कहा, ‘इथेनॉल बनाने वाले प्लांट के आसपास के इलाकों में जमीन के नीचे का पानी प्रदूषित हो जाता है। मेरी सरकार से अपील है कि वह उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करे, जिसका हवाला देकर सरकार ने दावा किया था कि ई-20 से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है’। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ऑनलाइन याचिका शुरू की थी, जिस पर दो लाख से अधिक लोगों ने दस्तखत किए हैं। सोमवार, तीन अगस्त तक केजरीवाल याचिकाएं इकट्ठा करेंगे और मंगलवार को पीएम आवास की ओर मार्च करेंगे।

बहरहाल, ‘नेशनल टाउन हॉल’ में शामिल लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए। 12 साल से मैकेनिक का काम कर रहे आमिर खान ने बताया, ‘ई-20 फ्यूल से दोपहिया वाहन खराब हो रहे हैं। अगर आप ने ई-20 फ्यूल लिया और वाहन 15 से 20 दिन कहीं पार्क कर दिया तो फ्यूल पंप चोक होने से इंजन स्टार्ट नहीं होगा हैं। रिजर्व टैंक में काई जम जाती है’। ऐसे ही ओडिशा के स्वप्निल ने कहा कि ई-20 फ्यूल से उनकी कार का एवरेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर से कम हो कार नौ  किलोमीटर प्रति लीटर रह गया। उन्होंने यह बताया कि ओडिशा में किसान ही इथेनॉल प्लांट का विरोध कर रहे हैं। वहां इथेनॉल प्लांट के कारण मछलियां मर रही हैं।


Previous News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo