अमित शाह को राहुल ने लिखी चिट्ठी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद अब विपक्ष के निशाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। विपक्ष ने अब जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के 20 जुलाई के संसद मार्च में हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया है और सरकार से पूछा है कि प्रदर्शनकारियों पर ऐसी कार्रवाई की इजाजत किसने दी। गौरतलब है कि विपक्ष पहले से इस मामले में सरकार से माफी मांगने को कहता रहा है।

इस बीच रविवार को राहुल गांधी ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला, ‘प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया’? दूसरा, ‘सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की’?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि छात्रों से बातचीत  करने की बजाय सुरक्षा बलों ने उन्हें पीटा, आंसू गैस के गोले छोड़े। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों के निजी अंगों को जान बूझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि 19 साल के छात्र साहिल लोचब की एक आंख चली गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को राहुल ने साहिल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश किया था और पैलेट गन से लगे जख्म दिखाए थे। अपनी उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपराधी मंत्री बताया था।

जानकार सूत्रों का कहना है कि विपक्षी पार्टियां खास कर कांग्रेस के सांसद सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यह मुद्दा उठाएंगे। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है और केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग भी कर सकता है।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo