परीक्षा सुधार पर सुझाव देंगे नीलेकणी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार रहे इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी परीक्षा में सुधार के लिए जरूरी सुझाव केंद्र सरकार को देंगे। केंद्र सरकार ने उनकी अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। पिछले चार दिन में प्रधानमंत्री का इंस्टाग्राम पर यह तीसरा वीडियो है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों को ठीक करने के उपायों की बात की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को शाम सात बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें भी उन्होंने इंस्टाग्राम के युवा यूजर्स को फ्रेंड्स कह कर संबोधित किया है और बताया कि सरकार पेपर लीक पर कठोर कानून का बिल सोमवार को ही संसद में पेश करेगी। उन्होंने कहा है, ‘फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम कल संसद में कठोर सजा के साथ प्रावधान ला रहे हैं’।

इसके आगे प्रधानमंत्री ने शिक्षा व परीक्षा की व्यवस्था में सुधार के कदम उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें भविष्य के बारे में भी सोचना है। हमारी परीक्षा सिस्टम विश्वस्त हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो। नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा’।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार, 23 जुलाई की रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। जिसमें मोदी ने पेपर लीक को पाप बताया था और कहा था कि यह छात्रों के साथ साथ उनके माता, पिता के लिए भी पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के बाद उनकी सरकार ने छात्रों का एक साल बरबाद नहीं होने दिया। बाद में शुक्रवार, 24 जुलाई की रात को भी उन्होंने एक पोस्ट डाली, जिसमें छात्रों और युवाओं को उनकी पहली वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए उनका धन्यवाद दिया। अब फिर उन्होंने रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया है। गौरतलब है कि पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की सारी मांगें सरकार ने मान ली हैं और उनका आंदोलन खत्म हो गया है। फिर भी प्रधानमंत्री युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए कनेक्शन बनाए रखना चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo