वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने रखी शर्त

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। शिक्षा और परीक्षा की व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 24 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की नई शर्त रखी है। उन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और जितेंद्र सिंह को चिट्‌ठी लिखी, जिसमें कहा कि बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भरोसा दिलाए तो वे अनशन खत्म कर सकते हैं।

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की थी। दीपके ने कहा कि देश को वांगचुक की जरूरत है। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि सीजेपी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि वांगचुक ने इससे पहले भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तीन शर्त रखी थी। लेकिन यह संसद मार्च से ठीक पहले की बात है। उस समय उन्होंने कहा था कि सरकार छात्रों के प्रतिनिधियों से मिले।

बहरहाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी को मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को कहा, ‘हम सरकार से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन बातचीत किसी मंत्री के घर के बजाय न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए’। विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘जनता की अदालत यहीं है। मंत्रियों को लोगों के बीच आना चाहिए’।

गौरतलब है कि सोमवार, 20 जुलाई को जेपी नड्डा से बातचीत के लिए सौरव दास और आशुतोष रंका उनके घर गए थे। अब सीजेपी तटस्थ जगह मुलाकात की बात कर रही है। इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार ने उनका समय बरबाद किया। 20 जुलाई की मीटिंग के बाद सरकार को मांग पत्र सौंप दिया गया था लेकिन उसके बाद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बहरहाल, सोनम वांगचुक की ओर से अनशन खत्म करने की शर्त रखे जाने के बीच सरकार की ओर से भी खबर आई है कि वह संसद में शिक्षा और नीट परीक्षा से जुड़े हर मसले पर चर्चा के लिए तैयार है।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo