वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों का एक दल उनसे मिलने पहुंचा। हालांकि उनको अस्पताल के बाहर ही रोक दिया गया। कहा गया कि सोनम वांगचुक से सिर्फ परिवार के सदस्य ही मिल सकते हैं। हालांकि सांसद देर शाम तक वहां बैठे रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनको मिलने नहीं दिया जाता है तो वे सुबह तक बैठे रहेंगे।

सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद आदि के नेता थे। अस्पताल के गेट पर रोके जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित सभी नेता मेदांता के गेट पर धरने पर बैठ गए। संजय सिंह ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं’। सपा की इकरा हसन और जेएमएम की महुआ माझी भी मेदांता पहुंचे थे।

दरअसल विपक्ष के 55 सांसदों ने सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है। इनमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य पार्टियों नेता शामिल हैं। गौरतलब है कि वांगचुक पिछले 24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मुलाकात की थी। हालांकि इसका ब्योरा सामने नहीं आया है।

इस बीच बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरोपों वाली याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड, जैसे सीसीटीवी और अन्य फुटेज, सुरक्षित रखने को कहा है। सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसीटर जनरल एस राजू ने कहा कि याचिकाओं का मकसद पब्लिसिटी पाना था। इस पर हाई कोर्ट ने पूछा, ‘आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह पब्लिसिटी के लिए दायर याचिका है’?


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo