होर्मुज की खाड़ी खोलने का प्रयास जारी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग थमने के बाद विवाद का सबसे बड़ा कारण बने होर्मुज की खाड़ी को खोलने का प्रयास शुरू हो गया है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उसने कहा कि समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा और सुरक्षित नेविगेशन सबसे जरूरी है। उधर थाईलैंड ने बताया है कि युद्ध के शुरुआती दिन में होर्मुज की खाड़ी पार करते वक्त उसके जहाज पर हुए हमले में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

बहरहाल, युद्धविराम लागू ने के बाद कच्चे तेल की कीमत में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई है। बुधवार को दाम करीब 15 डॉलर गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, यह करीब 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। एक दिन पहले कच्चे तेल की कीमत 109.27 डॉलर प्रति बैरल थी। 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। जंग के दौरान दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे।


Previous News Next News

More News

आप के सात सांसद भाजपा के साथ

April 25, 2026

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। उनकी आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में जा रहे हैं। तीन सांसदों ने तो शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन भी कर ली। भाजपा में ज्वाइन करने वाले में राघव चड्ढा के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव रणनीतिकार संदीप पाठक…

भाजपा ने पंजाब को झटका दिया- केजरीवाल

April 25, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के अलग होने और तीन सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने पंजाब और पंजाबियों को झटका दिया है। उन्होंने पहली प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘बीजेपी ने फिर…

ज्ञानेश कुमार को हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के विपक्ष के नोटिस को रद्द कर दिया था। लेकिन विपक्ष हार मानने को तैयार नहीं है। विपक्षी पार्टियों की ओर से ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया नोटिस दिया गया है। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में यह…

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द

April 25, 2026

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने विजय शेखर शर्मा के पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने यह फैसला ऑडिट रिपोर्ट में बैंकिंग विनियमन कानून, 1949 के तहत लगातार नियमों की अनदेखी करने की वजह से लिया है। बताया जा रहा है…

अमेरिका ने 34 व्यापारिक जहाज लौटाए

April 25, 2026

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी में ईरान की नाकाबंदी के जवाब में अमेरिका ने अरब सागर में नाकाबंदी की है। उसने ईरान के विरोध के बावजूद नाकाबंदी जारी रखा है और अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि व्हाइट हाउस के आदेश के बाद ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के तहत अमेरिकी…

logo