ट्रंप ने अब नई धमकी दी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान की सभ्यता नष्ट कर देने की धमकी की समय सीमा समाप्त हो जाने और ईरान से युद्धविराम की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई धमकी दी है। अब उन्होंने टैरिफ की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अब यूरेनियम संवर्धन की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करने पर काम करेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका सेटेलाइट के जरिए ईरान के परमाणु स्टॉक पर नजर रखे हुए है और कोई भी गतिविधि छिपाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि जो देश ईरान को हथियार सप्लाई करेगा, उस पर अमेरिका 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा। यह फैसला तुरंत लागू होगा और इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि सीजफायर की घोषणा के बाद दोनों देशों में स्थायी युद्धविराम की शर्तों पर बातचीत हो रही है।

इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उकसावे वाला बयान देते हुए दावा किया कि ईरान की लीडरशिप सीजफायर के लिए भीख मांग रही थी, क्योंकि उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं दिया जाएगा। हेगसेथ ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी खुली है और जहाज वहां से गुजरते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान की सेनाएं इस इलाके पर नजर रखे हुए हैं।

इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को कुछ अमेरिकी पाबंदियों से राहत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को टैरिफ और प्रतिबंधों में छूट देने के लिए तैयार है। ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका ने जो 15 सूत्री प्रस्ताव रखा था, उनमें से कई पर पहले ही सहमति बन चुकी है। हालांकि, इस पर अभी तक ईरान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Previous News Next News

More News

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

September 23, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने…

भाजपा के सहयोगी दबाव बना रहे हैं

September 23, 2026

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियां दबाव बढ़ाने लगी हैं। इस बार भाजपा के सामने गठबंधन साधने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बने हालात है, जिनमें भाजपा को अपने सामाजिक समीकरण की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर गठबंधन…

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

विधायक बनने के बाद पीके की पहली परीक्षा

September 23, 2026

देश के सबसे लोकप्रिय और कामयाब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीत कर जो धमाका किया उसकी गूंज अब शांत हो गई है। वह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई थी और उपचुनाव में उन्होंने बहुत जोर भी लगाया था लेकिन पीके चुनाव…

logo