अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Categorized as समाचार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये छापे मारे गए। बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उन लोगों के रजिस्टर्ड ऑफिस और घरों पर की गई, जो इस पावर कंपनी से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी रिलायंस पावर से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले ईडी ने अनिल अंबानी के आलीशान पाली हिल स्थित ‘अबोड’ नामक आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया था, जिसकी कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई थी।

Also Read : यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कार्य बल, मुख्यालय ने यह संपत्ति धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जब्त की है। इससे पहले इसी संपत्ति के एक हिस्से को 473.17 करोड़ रुपए तक जब्त किया जा चुका था।

वहीं पिछले महीने के अंत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी अनिल अंबानी के आवासों और रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) के दफ्तरों में तलाशी ली थी। यह कार्रवाई तब की गई जब बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया था।

सीबीआई के अनुसार यह मामला आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। एजेंसी के बयान के मुताबिक, मामला अनिल अंबानी, जो रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमोटर और पूर्व चेयरमैन रहे हैं, और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा को 2,220 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा लिए गए कर्ज को संबंधित पक्षों के साथ फर्जी लेन-देन के जरिए दूसरी जगह डायवर्ट और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा कंपनी के खातों में हेरफेर कर अनियमितताओं को छिपाने की भी बात सामने आई है।

बयान में कहा गया है कि मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने अनिल अंबानी के आवास और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के रजिस्टर्ड ऑफिस में तलाशी अभियान चलाया, जहां से इन लोन ट्रांजैक्शन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

मध्य पूर्व के कुछ देशों से भारतीय एयरलाइंस ने फिर शुरू की सीमित उड़ान सेवाएं

March 6, 2026

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित घरेलू एयरलाइंस ने शुक्रवार से मध्य पूर्व से आने-जाने वाली सीमित उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से जुड़े हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण अब भी हजारों उड़ानें रद्द हैं। इंडिगो ने बताया कि वह शुक्रवार को मध्य पूर्व के…

अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

March 6, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये…

यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

March 6, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।   आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए…

मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट: योगी

March 6, 2026

योगी सरकार प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) के संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सारस सर्किट की स्थापना कर रही है। सारस सर्किट का विकास प्रदेश के मैनपुरी और इटावा जिलों के वेटलैंड्स में किया जा रहा है, जिसके तहत मैनपुरी के किर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावां, सौज एवं समन के साथ इटावा…

सीएम धामी ने चमोली के श्री गोपीनाथ मंदिर का महत्व बताया

March 6, 2026

देवी भूमि उत्तराखंड अपनी प्राचीन पौराणिक विरासत और भव्य मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में चमोली के गोपेश्वर में स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर बाबा भोलेनाथ को समर्पित है और अपनी अनोखी स्थापत्य कला व धार्मिक महत्व के कारण काफी मशहूर भी है। गोपीनाथ मंदिर का निर्माण…

logo