नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

Categorized as समाचार

नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है। 

2 फरवरी को पीएम मोदी ने सराय काले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो महज 55 मिनट में दिल्ली और मेरठ का सफर पूरा करती है। नमो भारत रैपिड रेल की सुविधा से यात्रियों की यात्रा सुलभ हो गई है और यात्री पीएम मोदी और सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सफर का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यात्रियों का कहना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विकास कर रहे हैं उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जुग जिए। जहां पहले मेरठ से दिल्ली आने में 3 घंटे का समय लग जाता था, वहीं अब 50 से 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

Also Read : राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा

नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर आए यात्री ने खास बातचीत में कहा कि यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं दूसरे शशि चंद्र मंगल नाम के यात्री ने बताया कि वे अभी दुबई घूमकर आए हैं और जो सुविधाएं अब विदेश में मिल रही हैं, वो धीरे-धीरे हमारे देश में भी मिल रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश अब बदल रहा है।

अन्य यात्री खालिद खान ने भी दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा की और उनके लिए भी अनुभव बहुत सुखद रहा। उन्होंने कहा, “पहले दिल्ली से मेरठ आने में 2 घंटे लगते थे, लेकिन अब 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जाते हैं। समय की बचत हो रही है और हमारा देश भी तरक्की की राह पर है। नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत से दिल्ली और मेरठ में व्यापार करना भी आसान होगा।

नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन से यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि इसने न सिर्फ यात्रा को सुलभ बनाने का काम किया है, बल्कि समय की भी बचत की है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo