सबसे बड़े नक्सली का सरेंडर

Categorized as समाचार

हैदराबाद। इससे बड़े नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं लेकिन अब तक किसी इतने बड़े नक्सली ने सरेंडर नहीं किया था। मुठभेड़ में बसवराजू के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों की यह सबसे बड़ी कामयाबी है। 135 जवानों की हत्या करने वाले छह करोड़ रुपए के इनामी नक्सली देवजी ने सरेंडर कर दिया है। माआवोद के पूरी तरह से खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से पहले यह कामयाबी मिली है।

देवजी सीपीआई माओवादी संगठन का महासचिव है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुप्रीम लीडर महासचिव नंबाला केशव उर्फ बसवराजू मारा गया था। उसके बाद नक्सल संगठन की कमान देवजी को सौंपी गई थी।  देवजी तेलंगाना के करीमनगर जिले का रहने वाला है। उसका जन्म जिले के कोरुटला के एक दलित परिवार के यहां हुआ था। करीब 62 साल के नक्सली देवजी को तिप्पिरी तिरुपति उर्फ संजीव पल्लव नाम से भी जाना जाता है।

नक्सली देवजी पिछले करीब साढ़े तीन दशक से नक्सलवाद से जुड़ा हुआ है। उसके ऊपर देश के अलग अलग राज्यों में कुल छह करोड़ रुपए का इनाम है। वह नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमांड का प्रमुख भी रह चुका है। उसे गुरिल्ला वॉर का विशेषज्ञ माना जाता है। रानी बोदली की घटना में 55 और दंतेवाड़ा में 80 सीआरपीएफ जवानों की मौत नक्सली देवजी के नेतृत्व में हुए हमलों में ही हुई थी। गौरतलब है कि बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद नक्सली देवजी की पोती ने एक वीडियो जारी कर अपने दादा से घर लौट आने की गुहार लगाई थी। उसकी पोती का नाम इतलू सुमा टिपिरी है, जिसकी आज तक अपने दादा से मुलाकात नहीं हुई है।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo