अमेरिकी घटनाक्रम पर भारत की नजर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया भर के देशों पर लगाए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है और इसे अवैध घोषित कर दिया है। उसके बाद नाराज राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट पर हमला बोला और साथ ही 1974 के एक कानून का इस्तेमाल करके उन्होंने दुनिया भर के देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके पहले लगाए गए सारे टैरिफ रद्द हो गए हैं। इससे व्यापार वार्ता की शर्तें बदल सकती हैं। तभी भारत ने कहा है कि वह अमेरिका के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुआ है।

टैरिफ रद्द होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके बाद भारत सरकार ने कहा है कि वह पूरे मामले को ध्यान से देख रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने जो भी नए कदम उठाए हैं, उनके भारत पर क्या असर पड़ सकते हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस को नोट किया गया है। अमेरिका की ओर से कुछ फैसलों की घोषणा भी की गई है। सरकार इन सभी घटनाक्रमों को समझ रही है, ताकि यह तय किया जा सके कि इनका भारत और दोनों देशों के व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

गौरतलपब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि अमेरिका के साथ ‘अंतरिम व्यापार समझौता’ फरवरी के अंत तक फाइनल हो जाएगा। मार्च में इस पर दस्तखत होंगे और अप्रैल से ये समझौता पूरी तरह लागू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि 23 फरवरी से अमेरिकी अधिकारियों के साथ भारतीय टीम की अमेरिका में वार्ता होगी। गौरतलब है कि व्यापार वार्ता में भारत के उत्पादों पर 18 फीसदी टैरिफ लगाने पर सहमति बनी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब स्थितियां बदल गई हैं।

हालांकि ट्रंप ने 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो पहले से लगने वाले टैरिफ के ऊपर होगा। इस लिहाज से भारत पर पहले से लगने वाले तीन फीसदी टैरिफ के ऊपर 10 फीसदी का टैरिफ और लगेगा। लेकिन यह 10 फीसदी टैरिफ अस्थायी है और सिर्फ 150 दिन के लिए लगाया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद शुक्रवार को  राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की तरह आगे बढ़ेगी।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo