अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ समझौता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हो गया। पांच दिन के इस सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को भारत और अमेरिका ने ‘पैक्स सिलिका’ समझौते पर दस्तखत किए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे चिप के सेक्टर में 10 लाख नौकरियों के अवसर बनेंगे। करीब एक महीने पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि अमेरिका के नेतृत्व वाले इस समूह में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित किया जाएगा। ‘पैक्स सिलिका’ दुनिया भर में प्रौद्योगिकी, खासतौर से सेमीकंडक्टर और एआई की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने और गैर मित्र देशों पर निर्भरता कम करने के मकसद से बनाया गया है।

एआई समिट के आखिरी दिन शुक्रवार को भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी आर्थिक मामलों के उप मंत्री जैकब हेलबर्ग ने इस पर दस्तखथ किए। बाद में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अब ‘पैक्स सिलिका’ का हिस्सा बन गया है, जिससे देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘भारत में पहले से ही 10 प्लांट्स पर काम चल रहा है। बहुत जल्दी देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट में चिप का कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा’।

वैष्णव ने यह भी कहा कि भारतीय इंजीनियर अब देश में ही एडवांस ‘2-नैनोमीटर’ चिप डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर उद्योग को आने वाले समय में करीब 10 लाख अतिरिक्त स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी और दुनिया की यह उम्मीद भारत से ही है। इस तरह भारत में इस सेक्टर में 10 लाख नौकरियों के अवसर बन सकते हैं। वैष्णव ने कहा, ‘देश के पास अब एक साफ दिशा और लक्ष्य है। हमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में ग्लोबल लीडरशिप लेनी है’।

एआई सम्मेलन में शामिल अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री को रणनीतिक रूप से अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास ऐसा टैलेंट है, जो किसी भी चुनौती का मुकाबला कर सकता है। भारत की इंजीनियरिंग गहराई इस गठबंधन के लिए बहुत जरूरी है’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बने रहिए। मुझे यकीन है कि सही समय पर यह मुलाकात जरूर होगी’।

भारत और अमेरिका के बीच हुए ‘पैक्स सिलिका’ समझौते के दौरान गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि इस समझौते का मकसद सुरक्षा और भरोसेमंद सप्लाई चेन सुनिश्चित करना है। साथ ही, इससे अहम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बिजनेस के नए रास्ते खुलेंगे। गौरतलब है कि एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के लगभग सारे टेक दिग्गज भारत आए थे।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo