गूगल देगा कर्मचारियों को ट्रेनिंग!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार, 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और गूगल की कई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी भारत के दो करोड़ कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में ट्रेनिंग देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गूगल के सीईओ से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

सुंदर पिचाई से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘हमने भारत में एआई के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की’। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए कई देशों के प्रधानमंत्रियों से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों का मकसद एआई के क्षेत्र में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और दोपक्षीय संबंधों को गहरा करना है।

गौरतलब है गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई एआई इम्पैक्ट समिट के आखिरी दिन यानी 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद पिचाई में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा की उनकी कंपनी गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत दो करोड़ कर्मचारियों को एआई का ट्रेनिंग देगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही ऐसी तकनीक आ जाएगी, जिससे लोग अपने फोन के कैमरे और आवाज का इस्तेमाल करके रियल टाइम में किसी भी चीज को अपनी भाषा में सर्च कर पाएंगे।

सुंदर पिचाई ने बताया कि उनकी कंपनी 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समुद्र के नीचे सीधी इंटरनेट केबल बिछाई जाएगी, जिससे एआई और डेटा की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी। ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के बारे में उन्होंने कहा कि आठ सौ जिलों के कर्मचारियों को 18 भाषाओं में एआई इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। पिचाई ने ‘सर्च लाइट टूल’ के बारे में बताया, जिससे भारतीय यूजर्स अपनी स्थानीय भाषा में सिर्फ बोल कर या कैमरे के जरिए फोटो खींचकर जानकारी सर्च कर सकेंगे।

सुंदर पिचाई ने गूगल की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी एक करोड़ से ज्यादा छात्रों को कोडिंग सिखाएगी। उन्होंने कहा कि गूगल 10 हजार स्कूलों के बच्चों को कोडिंग और रोबोटिक्स सिखाएगा। साथ ही युवाओं के लिए हिंदी और अंग्रेजी में ‘एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमारियों के इलाज और सटीक मौसम की भविष्यवाणी के लिए गूगल वैज्ञानिकों को 250 करोड़ रुपए का ग्लोबल रिसर्च फंड देगा।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo