पांच दिन का एआई सम्मेलन शुरू

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एआई इमपैक्ट समिट-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। पांच दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर की एआई कंपनियों को सीईओ और तकनीकी जानकारों के साथ साथ करीब एक दर्जन देशों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उनके प्रतिनिधि मंत्री हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का उद्घाटन करने के बाद इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पैवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों भी इसमें हिस्सा लेंगे लेकिन इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में उनसे दोपक्षीय वार्ता करेंगे।

बहरहाल, एआई सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हो रहा है और 20 फरवरी तक चलेगा। सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो-2026 का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की कंपनियां अपने अपने एआई सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगी। आम लोग भी इन्हें देख सकेंगे। उन्हें एक्सपो में बताया जाएगा कि एआई कैसे उनके जीवन को प्रभावित कर सकता है और उनके रोजमर्रा के काम में कैसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज से दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शुरू हो रही है। मैं इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं’। उन्होंने आगे लिखा, “इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ यानी ‘सबका भला और सबकी खुशी’ है। यह इंसानियत की तरक्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने के हमारे साझा संकल्प को दिखाती है”।

सम्मेलन से पहले ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन ने कहा कि अमेरिका के बाद भारत में चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा उपयोगकर्ता आधार है। एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली ज्यादातर कंपनियों के सीईओ और दूसरे अधिकारियों ने सम्मेलन से पहले कहा कि एआई किसी की नौकरी नहीं लेगा। इंफो एज के फाउंडर संजीव बिखचंदानी, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक, एचसीएल टेक्नोलॉजी के पूर्व सीईओ विनीत नायर आदि ने कहा कि एआई का असर मौजूदा नौकरियों पर पड़ेगा लेकिन इससे नई नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo