तमिलनाडु दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Categorized as समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले 33वें महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज मैं कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह दोपहर 4:15 बजे फ्लाइट से कोयंबटूर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से वे शाम 4:25 बजे एक निजी हेलीकॉप्टर से ईशा योग केंद्र के लिए रवाना होंगे, जहां वे मुख्य समारोह में भाग लेंगे।

उनसे शाम के समारोहों में भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें विशेष पूजा और संगीत प्रदर्शन शामिल हैं जो पारंपरिक रूप से महाशिवरात्रि से जुड़ी पूरी रात की प्रार्थना की शुरुआत का प्रतीक हैं।

इस आयोजन में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए, कोयंबटूर जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात को सुचारू बनाने और श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 7,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Also Read : सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी

सुरक्षा जांच को और भी सख्त कर दिया गया है और आयोजन स्थल के आसपास के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त निगरानी उपाय शुरू किए गए हैं।

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में आगमन के प्रबंधन हेतू विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं, जिनमें सुगम पहुंच मार्ग, बैरिकेडिंग प्रणाली और रणनीतिक स्थानों पर तैनात आपातकालीन प्रतिक्रिया दल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार समारोह में भाग लेने के बाद रक्षा मंत्री सोमवार को कोयंबटूर से रवाना होंगे। वे सुबह 10:35 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने भरेंगे।

आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु द्वारा आयोजित यह वार्षिक कार्यक्रम विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखे जाने वाले आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है। आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सूचना एवं प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

रात भर चलने वाले उत्सव का प्रारंभ ध्यानलिंग पर ‘पंच भूत क्रिया’ से होगा, जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पांच तत्वों का सम्मान करने वाला अनुष्ठान है। इसके बाद लिंग भैरवी महा यात्रा होगी, जो दिव्य स्त्रीत्व का उत्सव मनाने वाली एक भव्य शोभायात्रा है। सद्‌गुरु के नेतृत्व में भक्ति, संगीत और ध्यान सत्र आध्यात्मिक कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo