राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे : किरेन रिजिजू

Categorized as समाचार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने जा रही है, क्योंकि उन्होंने सदन को गुमराह किया और बिना आधार के गंभीर आरोप लगाए। 

रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के लिए स्पष्ट नियम हैं। यदि कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे पहले नोटिस देना होता है और अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण भी पेश करने होते हैं। बिना नोटिस और बिना प्रमाण के आरोप लगाना नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कोई ठोस और उपयोगी सुझाव नहीं दिया, बल्कि सिर्फ ‘बेबुनियाद और जंगली आरोप’ लगाए। रिजिजू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि जब वित्त मंत्री शाम 5 बजे बजट पर जवाब देंगी, तब वे सदन में मौजूद रहकर अपनी बातों को साबित करें।

Also Read : सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दिखी सनातन धर्म की झलक

रिजिजू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में सरकार छोड़ने से पहले दिए गए उनके भाषण और पीआईबी की आधिकारिक रिलीज में साफ लिखा था कि 2030 के बाद भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लक्ष्य को ‘फास्ट फॉरवर्ड’ कर दिया है। भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो-तीन साल में तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

रिजिजू ने कहा कि यह कोई पुरानी बात नहीं है, बल्कि 11 साल पहले का आधिकारिक बयान है। राहुल गांधी के इस आरोप पर कि ‘भारत को बेच दिया गया,’ रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस देश की कोई कीमत नहीं लगा सकता। कोई पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद या बेच सके।” उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत 11वें स्थान पर था और उसे ‘फ्रेजाइल फाइव’ कहा जाता था, और अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया जाता था। लेकिन पिछले 11 साल में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और चौथे स्थान पर पहुंचा है।

रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में ऐसे व्यक्तियों के नाम लिए जो उस समय सदस्य नहीं थे, और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चेयर द्वारा टोके जाने के बाद राहुल गांधी ने पहले माफी मांगी और फिर दोबारा नाम लिया, जबकि खुद कहा था कि नियमों के तहत नाम नहीं लेंगे।

रिजिजू ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से औपचारिक नोटिस दिया जाएगा और स्पीकर से कार्रवाई की मांग की जाएगी। राहुल गांधी को अपने सभी आरोपों का प्रमाण देना होगा और जो भी गलत या असंसदीय बातें कही गई हैं, उन्हें रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप लगाने के बाद सदन छोड़कर चले जाना ठीक नहीं है। जब आप आरोप लगाते हैं तो मंत्री का जवाब भी सुनना चाहिए। बुधवार को वित्त मंत्री जब शाम 5 बजे जवाब देंगी तो राहुल गांधी को सदन में बैठकर सुनना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo