‘भारत को पाकिस्तान के बराबर नहीं खड़ा किया जा सकता’, अमेरिका के साथ डील पर बोले राहुल गांधी

Categorized as समाचार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ अलायंस ने अमेरिका के साथ कोई समझौता किया होता, तो वह बराबरी की शर्तों पर समझौता करता। भारत को पाकिस्तान के बराबर नहीं खड़ा किया जा सकता है। 

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा अगर ‘इंडिया’ अलायंस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता, तो हम एक बात साफ कर देते कि इस इक्वेशन में सबसे जरूरी एसेट भारतीय डेटा है। हम कहते, राष्ट्रपति ट्रंप, आप अपने डॉलर को बचाना चाहते हैं। हम आपके दोस्त हैं। हम आपके डॉलर को बचा सकते हैं, लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि आपके डॉलर को बचाने के लिए सबसे बड़ी संपत्ति भारतीयों के पास है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा हम कहते कि राष्ट्रपति ट्रंप, आपको यह समझने की जरूरत है कि कोई भी बातचीत बराबर वालों के बीच होनी चाहिए, मालिक और नौकर की तरह नहीं। हम यह भी साफ कर देते कि भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर कोई मोलभाव नहीं हो सकता। भले ही अमेरिका को अपने किसानों को बचाने की जरूरत हो, हम भी अपने किसानों को बचाएंगे।

Also Read : लोकसभा में ‘देश बिक गया’ के आरोप पर राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने कहा कि ‘इंडिया’ अलायंस एक बराबर की ताकत के तौर पर बातचीत करेगा। भारत के साथ पाकिस्तान जैसा बर्ताव नहीं होने देगा। हम पाकिस्तान के बराबर नहीं बनेंगे। अगर राष्ट्रपति ट्रंप ने तय किया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ उनके साथ ब्रेकफास्ट करेंगे, तो हमें इस बारे में कुछ कहना होगा।

ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह ताकत जो 21वीं सदी में इंडिया को बदल देगी और हमें एक सुपरपावर बना देगी, सरकार ने उस डेटा को लेकर डिजिटल ट्रेड नियमों पर कंट्रोल छोड़ दिया है, डेटा लोकलाइजेशन हटा दिया है और अमेरिका में डेटा के फ्री फ्लो की इजाजत दी है। डिजिटल टैक्स पर कैप लगा दिया है और सोर्स कोड डिस्क्लोजर को माफ कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि डील के बाद अमेरिका तय करेगा कि हम अपना तेल कहां से खरीदेंगे, न कि हमारी सरकार और अगर भारत किसी ऐसे देश से तेल खरीदता है जिसे अमेरिका को मंजूर नहीं है, तो वे हमें टैरिफ लगाकर सजा देंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ट्रेड अरेंजमेंट एनर्जी खरीदने में भारत की स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी को लिमिट कर सकता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo