दिल्ली में गड्ढे में गिर कर युवक की मौत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में एक इंजीनियर के गड्ढे में गिर कर मर जाने की दुखद घटना का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि दिल्ली में एक युवक अपनी बाइक सहित गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जल बोर्ड ने तीन अधिकारियों एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया है। दिल्ली जल बोर्ड ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है।

इस घटना की खबर आने और सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया, सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है’।

गौरतलब है कि गुरुवार, पांच फरवरी की देर रात 25 साल के कमल भयानी की दिल्ली जल बोर्ड की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदे गड्ढे में गिरकर मौत हुई। छह फरवरी की सुबह आठ बजे दिल्ली पुलिस ने गड्ढे से कमल का शव निकाला। वह कैलाशपुरी का रहने वाला था और प्राइवेट बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था। मृतक के जुड़वां भाई करण ने बताया कि उनका पूरा परिवार गुरुवार की रात से कमल ढूंढ रहा था। उन्होंने कहा कि वे अलग अलग इलाकों में घूम रहे थे। सात आठ पुलिस स्टेशन भी गए, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और शिकायत भी दर्ज नहीं की। करण ने कहा, ‘सुबह मैंने फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाकर हमें बताया कि वह मरा हुआ मिला है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने कमल की बॉडी और मोटरसाइकिल को गड्ढे में पड़ा देखा’।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo