पाकिस्तान : इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जबरदस्त धमाका

Categorized as समाचार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित इमाम बारगाह (धार्मिक स्थल) में शुक्रवार को जबरदस्त धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

मीडिया आउटलेट डॉन के अनुसार इस्लामाबाद में एक इमाम बारगाह में धमाके के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। धमाके की खबर राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े से मिली है।

जहां यह धमाका हुआ है, वह शिया मस्जिद बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है।

पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है।

Also Read : अंडर 19 वर्ल्ड कप: 30 बाउंड्री के साथ 175 रन! फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

वहीं हम मीडिया हाउस ने इस्लामाबाद जिला प्रशासन के हवाले से बताया कि करीब 10 घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शिफ्ट किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान और जांच जारी रहने के कारण धमाके वाली जगह के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

डॉन के मुताबिक शुक्रवार की घटना 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में एक जिला और सत्र न्यायालय कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट के तीन महीने से भी कम समय बाद हुई है। उस ब्लास्ट में बारह लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस धमाके की टाइमिंग अहम है। दरअसल, पाक सशस्त्र बल दावा कर रहे हैं कि वो सशस्त्र आतंकियों का खात्मा कर रहे हैं। एक दिन पहले ही इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों और क्लीयरेंस ऑपरेशन्स में करीब 216 आतंकवादियों को मार गिराया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo