पीएम पर हमले की आशंका थी!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि लोकसभा में प्रधानमंत्री के साथ कुछ अप्रत्याशित हो सकता था इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को लोकसभा में भाषण देने से रोका। उनको आशंका थी कि प्रधानमंत्री के ऊपर सदन के अंदर हमला हो सकता है। स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनकी कल शाम पांच बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। स्पीकर ने कहा, ‘आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था’।

मीडिया में गुरुवार को दिन भर सूत्रों के हवाले से खबर चलती रही कि बुधवार को प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस लोकसभा में उन पर हमला करने की योजना बना रही थी, इसी आशंका के चलते स्पीकर ने सदन स्थगित करने का फैसला लिया। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी पांच फरवरी को लोकसभा में शाम पांच बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया था।

बहरहाल, गुरुवार को प्रधानमंत्री के जवाब के बगैर ही अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कराया गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर तीन दिन में 18 घंटे तक चर्चा होनी थी। लेकिन पहले ही दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाषण देने से रोक दिया गया। इससे तीन दिन तक गतिरोध बना रहा और चर्चा नहीं हो पाई। बाद में गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में चर्चा का जवाब दिया।


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo