महिलाओं को ज्यादा पैसे देंगी ममता

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि में बढ़ोतरी की है तो युवाओं को हर महीने डेढ़ हजार रुपए देने की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने राज्य के 21 से 40 साल की उम्र के बेरोजगार लोगों को डेढ़ हजार रुपए का मासिक भत्ता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता में फिर से आती है तो यह योजना 15 अगस्त से शुरू की जाएगी।

असल में ममता बनर्जी ने गुरुवार, पांच फरवरी को बजट पेश किया। इसमें उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले में महंगाई भत्ता यानी डीए में भी चार फीसदी की बढ़ोतरी की। साथ ही, लक्ष्मीर भंडार योजना के तहत भी पांच सौ रुपए बढ़ाए गए हैं। इसमें अभी तक सामान्य वर्ग की महिलाओं को एक हजार रुपए और एससी व एसटी महिलाओं को 12 सौ रुपए दिए जाते थे। लक्ष्मीर भंडार योजना में फरवरी से ही मासिक भत्ता पांच सौ रुपए बढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

गुरुवार को राज्य विधानसभा में 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया गया। गौरतलब है कि राज्य में दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कहा गया कि सरकार बांग्लार युवा साथी नाम की नई योजना शुरू करेगी। इसके तहत 21 से 40 साल के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने तक या अधिकतम पांच साल तक डेढ़ हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, नागरिक स्वयंसेवक, ग्रीन पुलिस और ग्राम पुलिस को मासिक भत्ते में भी बढ़ोतरी दी गई।

राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने की बात दोहराई। बजट में पांच नए एमएसएमई औद्योगिक पार्क, मुर्शिदाबाद और मालदा में गंगा कटाव रोकने के लिए मास्टर प्लान, व्यापार और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की पहल की घोषणा राज्य की। ममता बनर्जी ने एक सौ दिन की ग्रामीण रोजगार योजना ‘महात्मा श्री’ के लिए दो हजार करोड़ रुपए का आवंटन। केंद्र की नई रोजगार गारंटी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के बाद ममता बनर्जी ने इस योजना की घोषणा की थी।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo