आई-पैक कार्यालय पर ईडी के छापे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली/कोलकाता। ईडी ने गुरूवार को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर धनशोधन की जांच के तहत तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के कथित अवैध कोयला खनन और तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में की गई।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में संघीय जांच एजेंसी ने सुबह सात बजे से लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी की। इनमें साल्ट लेक स्थित आई-पैक का कार्यालय और लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन का घर शामिल है। इन 10 परिसरों में चार दिल्ली में बताए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र प्रतीक जैन ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के सह-संस्थापक और निदेशक हैं। पश्चिम बंगाल में कोयला ‘घोटाले’ से जुड़े कुछ हवाला और नकद लेनदेन के संबंध में उनके खिलाफ “विशिष्ट” साक्ष्य होने का दावा किया गया है।

जैन पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख भी हैं। ईडी का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नवंबर 2020 में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें आसनसोल और आसपास के कुनुस्तोरिया तथा काजोरा क्षेत्रों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की खदानों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी का आरोप लगाया गया था। स्थानीय कोयला व्यापारी अनूप मांझी उर्फ लाला इस मामले में मुख्य संदिग्ध है।

ईडी इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी का दावा है कि अवैध कोयला व्यापार से प्राप्त धन के वह लाभार्थी हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी और आधिकारिक काफिले के साथ जैन के आवास पर पहुंचकर छापेमारी को “राजनीतिक रूप से प्रेरित” और “असंवैधानिक” बताया।

ईडी सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई “पूरी तरह से कोयला घोटाला मामले और उससे जुड़े अपराध से अर्जित आय” के आधार पर की गई है और इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। जांच एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान विशिष्ट कंप्यूटर उपकरण और दस्तावेज़ जब्त किए जा रहे हैं। आई-पैक की ओर से इस कार्रवाई पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo