परीक्षा में कुत्ते के विकल्प में ‘राम’ शामिल

Categorized as समाचार

महासमुंद, भाषा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूलों की चौथी कक्षा की छमाही परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में ‘राम’ नाम शामिल किया गया था।

बुधवार को हुए अंग्रेजी के पेपर में छात्रों से “मोना के कुत्ते” का नाम पहचानने को कहा गया था, जिसमें चार विकल्प दिए गए थे—बाला, शेरू, राम और कोई नहीं। मामला सामने आने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने भगवान राम के रूप में पूजे जाने वाले नाम को कुत्ते के नाम के विकल्प में शामिल करने पर आपत्ति जताई और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध के बाद डीईओ विजय कुमार लहरे ने बृहस्पतिवार को खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्न चुना गया था और प्रिंटिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन उसकी जगह एक अलग प्रश्नपत्र प्रिंट हो गया।

परीक्षा पत्रों की गोपनीयता के कारण यह मामला परीक्षा केंद्र पर पेपर खुलने के बाद ही सामने आया। लहरे ने कहा कि जैसे ही मामला उजागर हुआ, संबंधित विकल्प तुरंत हटाया गया और उसकी जगह नया विकल्प डाला गया।

उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित वेंडर से स्पष्टीकरण मांगा है और यह पता लगाने के लिए प्रिंटेड मैन्युस्क्रिप्ट जमा करने को कहा गया है कि प्रश्नपत्र में यह बदलाव कैसे हुआ। डीईओ ने स्पष्ट किया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो विभाग इसके लिए खेद व्यक्त करता है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo