खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका पहुंचे एस जयशंकर

Categorized as समाचार

बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को आज उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर शोक जताने और अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंच रहे हैं। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं। 

ढाका पहुंचने के बाद एस. जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का शोक संदेश भी तारिक रहमान को सौंपा।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “माननीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ढाका में लोगों की तरफ से संवेदना जताई। भारत सरकार ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया, लोकतंत्र में उनके योगदान को पहचाना और आने वाले चुनाव (फरवरी 2026) के जरिए बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव के बाद संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

Also Read : बांग्लादेश ने अपने उच्चायुक्त को ढाका बुलाया

वहीं बीएसएस न्यूज के अनुसार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे।

इसके अलावा, नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा अपनी सरकार की ओर से पूर्व बेगम खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे। नेपाल के विदेश मंत्री दोपहर 2 बजे माणिक मिया एवेन्यू में बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे।

बांग्लादेशी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल खालिदा जिया का पार्थिव शरीर मानिक मिया एवेन्यू में रखा गया है, जहां दोपहर 2 बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा होगी। जिया के नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा है। सुबह करीब 11:50 बजे, बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे में लिपटी एक फ्रीजर-वैन गुलशन एवेन्यू से मानिक मिया एवेन्यू पहुंची।

फ्रीजर-वैन सुबह करीब 11:02 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच तारिक के घर से निकली। जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में वहां पर भीड़ इकट्ठी हुई है। सेना, पुलिस, आरएबी, बीजीबी और दूसरी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के सदस्य तैनात हैं।

जनाजा के बाद, उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर के जिया उद्यान में उनके पति, दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा। जियाउर रहमान की कब्र के पास एक कब्र पहले ही तैयार कर ली गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo