बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

Categorized as समाचार

ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। पिछले 12 दिन के अंदर बांग्लादेश में तीसरे हिंदू व्यक्ति की हत्या हुई है। तीसरी घटना भी मैमन सिंह जिले की है। गौरतलब है कि मैमन सिंह जिले में ही 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की गई थी और पेड़ से लटका कर जला दिया गया था। बहरहाल, सोमवार, 29 दिसंबर को मैमन सिंह जिले की एक कपड़ा फैक्टरी के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना सोमवार शाम करीब सात बजे भालुका उपजिला की सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड की फैक्टरी में हुई। मरने वाले की पहचान बजेंद्र बिस्वास के रूप में हुई है, जो फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था। आरोपी नोमान मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों फैक्टरी में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बातचीत के दौरान नोमान मियां ने बजेंद्र पर सरकारी शॉटगन तान दी और गोली चला दी। गोली लगने से बजेंद्र की मौत हो गई।

इससे पहले 24 दिसंबर रात करीब 11 बजे एक हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। मृतक की पहचान 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। वह होसेनडांगा गांव का ही निवासी था। गौरतलब है कि भारत विरोधी और शेख हसीना विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से हिंसा भड़की है और लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। इसके विरोध में भारत में कई जगह प्रदर्शन हुए और भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बुला कर आपत्ति दर्ज कराई।

बहरहाल, सबसे पहले 18 दिसंबर को मैमन सिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया था। इस मामले की जांच में यह सामने आया कि जिस दावे के आधार पर भीड़ ने हमला किया था, उसके कोई सबूत नहीं मिले। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि दीपू चंद्र दास ने फेसबुक पर ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि अब तक ऐसी किसी भी पोस्ट या टिप्पणी के प्रमाण नहीं मिले हैं।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo