कार से म्यूजियम फिर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे क्राउन प्रिंस

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन से अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हो गए। यहां भी उनको क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय छोड़ने पहुंचे। इससे पहले कार ड्राइव कर उन्हें लेकर जॉर्डन म्यूजियम भी पहुंचे थे। पीएम मोदी जब गेस्ट बुक पर अपने विचार रख रहे थे तो उस वक्त क्राउन प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे।

‘द जॉर्डन म्यूजियम’ देश की पुरानी और समृद्ध संस्कृति को बचाकर रखता है। यह संग्रहालय जॉर्डन आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है, जहां जॉर्डन के 15 लाख साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है।

बाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरे के अहम पलों की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “भारत और जॉर्डन के बीच पुराने संबंधों की खोज! विकास भी विरासत भी! पीएम नरेंद्र मोदी और एचआरएच (महामहिम) क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच साझा सभ्यतागत संबंधों और सदियों पुराने कनेक्शन पर विचार किया। उन्हें जॉर्डन म्यूजियम की वाइस-चेयर एचआरएच प्रिंसेस सुमाया बिंत अल हसन ने म्यूजियम का एक स्पेशल टूर कराया।

Also Read : संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा

उन्होंने आगे कहा एक खास अंदाज में, एचआरएच क्राउन प्रिंस खुद पीएम नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक गाड़ी चलाकर ले गए।

इससे पहले इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में भारत में जॉर्डन के निवेशकों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुले रहे हैं और यहां के निवेशक भारत में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।

वहीं, किंग अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास के लिए अहम बताया। किंग अब्दुल्ला ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आप सभी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

किंग बोले यह मंच भारत और अम्मान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है। जॉर्डन की सफल यात्रा पूरी कर पीएम मोदी इथियोपिया रवाना हो गए, एक अफ्रीकी देश जिस पर कभी किसी यूरोपीय शक्ति ने कब्जा नहीं किया।

आबादी के मामले में भी यह काफी बड़ा है। लगभग 13 करोड़ 21 लाख लोगों (2024) के साथ, इथियोपिया नाइजीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भौगोलिक रूप से, यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित है और इसे ‘उत्पत्ति की मनमोहक भूमि’ कहा जाता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo