जॉर्डन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिनों की यात्रा पर रवाना हुए और पहले पड़ाव जॉर्डन पहुंचे। जॉर्डन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे से लेकर होटल तक जबरदस्त स्वागत हुआ। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने भी मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने वहां भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कलाकारों ने मोदी के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर वहां गए है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला के दोपक्षीय बातचीत भी करेंगे। मोदी सात साल बाद जॉर्डन पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2018 में एक ट्रांजिट विजिट के दौरान जॉर्डन में रुके थे। उस समय भी किंग अब्दुल्ला उनसे मिले थे।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा में कई व्यापारिक समझौते होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत और जॉर्डन ने 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे, जिसके 2025 में 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत, जॉर्डन का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 26 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार हुआ। दोनों देशों ने दोपक्षीय व्यापार को बढ़ा कर पांच अरब डॉलर यानी 45,275 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo