दिल्ली में एक्यूआई पांच सौ तक पहुंचा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक हो गई है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। रविवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई पांच सौ तक पहुंच गया। औसत एक्यूआई 497 दर्ज किया गया, जिसके बाद और सख्ती लागू कर दी गई है। दिल्ली में ग्रेडड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। दिल्ली और एनसीआर की सभी राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों और संस्थानों में बाहर होने वाली खेल गतिविधियों को तुरंत रोका जाए।

आयोग ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां जारी रखना बच्चों के लिए ‘गंभीर स्वास्थ्य खतरा’ साबित हो सकता है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन यानी सीएक्यूएम ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ स्कूल अभी भी बाहर खेलकूद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के 19 नवंबर के आदेश का उल्लंघन है आयोग ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थानों और स्थानीय निकायों को ऐसे सभी खेल कार्यक्रम तुरंत रद्द करने और अभिभावकों को जोखिम के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले शनिवार को आयोग ने ग्रैप का चौथा चरण लागू करने का आदेश दिया। इसके तहत दिल्ली और एनसीआर में सभी निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक लगा दी गई है। यह भी निर्देश दिया गया है केवल आवश्यक सेवाओं या जरूरी सामान ढोने वाले ट्रक ही दिल्ली में आ जा सकेंगे। स्कूलों में 10वीं और 12वीं को छोड़ कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo