मेसी के फैंस का हंगामा

Categorized as समाचार

कोलकाता। दुनिया के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को देखने के लिए कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। लोगों ने 12 हजार रुपए तक की टिकट कटाई थी। लेकिन मेसी के उन्हीं प्रशंसकों ने स्टेडियम में जम कर हंगामा किया और तोड़ फोड़ की, जिसके बाद मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशंसक इस बात से नाराज थे कि मेसी बहुत थोड़ी देर के लिए स्टेडियम में पहुंचे, वे खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरे और सारे समय वे अति विशिष्ट लोगों से घिरे रहे, जिससे प्रशंसक उनकी एक झलक भी नहीं देख सके।

स्टेडियम में आधे घंटे से भी कम रूकने के बाद जब मेसी वहां से निकलने लगे तो लोगों का धीरज चूक गया और उन्होंने मैदान में पानी की बोतल फेंकनी शुरू की। इसके बाद स्टेडियम में से कुर्सियां उठा कर फेंकी और बाद में वीआईपी स्टैंड में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और दोषियों पर कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने इसके लिए एक जांच कमेटी भी बनाई है।

गौरतलब है कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी के साथ उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं। तीनों फुटबॉलर शनिवार को तड़के करीब ढाई बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 11 बजे मेसी ने अपने 70 फीट ऊंची मूर्ति का वर्चुअल उद्घाटन किया, इसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों खिलाड़ी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की। तीनों खिलाड़ी करीब 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में बोतलें व कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।

बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक माफी मांगी। बाद में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। उधर भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका कार्यक्रम नहीं है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। असल में प्रशंसकों ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा था कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo