केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

Categorized as समाचार

केरल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती हो रही है।

मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुयी और नतीजे अपराह्न तक आने की उम्मीद है।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती हुई। पहले दौर के नतीजे और रुझान सुबह करीब 8.30 बजे आने की उम्मीद है, जबकि अधिकारियों ने संकेत दिया है कि पूरे नतीजे अपराह्न तक आ सकते हैं।

गौरतलब है कि केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नौ और 11 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुए थे, जिसमें ग्राम पंचायत, प्रखंड पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम सहित स्थानीय स्वशासन संस्थानों के सभी स्तर शामिल थे।

Also Read : दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 400 के पार

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार राज्य में कुल 73.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में अब तक की सबसे ज़्यादा है। दूसरे चरण में 76.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो लोकतंत्र में लोगों की मज़बूत भागीदारी को दिखाता है।

वर्ष 2025 में कुल 21,079,609 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों की तुलना में 73,866 अधिक है, जिसमें पोस्टल बैलेट शामिल नहीं हैं। पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2020 में 27,656,910 से बढ़कर 28,607,658 हो गयी।

जिलेवार मतदान के आंकड़ों में वायनाड में सबसे ज़्यादा 78.29 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद मलप्पुरम (77.37 प्रतिशत) और कोझिकोड (77.27 प्रतिशत) का नंबर रहा। तिरुवनंतपुरम जिले में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo