दूसरी बार पेश हुए इंडिगो के सीईओ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मुश्किलों में घिरी देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स दूसरी बार नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के सामने पेश हुए। करीब दो घंटे तक डीजीसीए के अधिकारियों ने एल्बर्स से पूछताछ की और उनसे जानना चाहा कि उनकी विमानन कंपनी की आगे की क्या योजना है और किस तरह से पायलट की कमी को पूरा किया जाएगा और 10 फरवरी तक दी गई सीमा के मुताबिक कंपनी कैसे काम कर रही है। उनसे पायलट और चालक दल की उपलब्धता और डीजीसीए के बनाए नए नियमों को लागू करने के बारे में भी पूछा गया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 10 फीसदी की कटौती कर दी है। साथ ही उसके मुख्यालय में कई अधिकारियों को तैनात किया है, जो उसके कामकाज पर नजर रख रहे हैं। इस बीच इंडिगो की ओर से कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर भी दिए जाएंगे। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि तीन से पांच दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए यात्रियों को 10 हजार रुपए का ट्रैवल वाउचर मिलेगा।

हालांकि इंडिगो ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा। उसकी और से बताया कि ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार यह मुआवजा उस पांच से 10 हजार रुपए के अलावा होगा, जो विमान के उड़ान भरने के समय के 24 घंटे के अंदर विमान रद्द होने पर मिलता है।

गौरतलब है कि पिछले नौ दिन में इंडिगो की करीब पांच हजार उड़ानें रद्द हुई हैं। इससे पैदा हुए संकट से निपटने के लिए डीजीसीए ने कई नियम बदले हैं। नए आदेश के मुताबिक अब किसी भी निर्धारित उड़ान में तकनीकी कारण से 15 मिनट या उससे ज्यादा की देरी होती है तो उसकी जांच अनिवार्य होगी। विमानन कंपनी को बताना होगा कि देरी क्यों हुई? उसे कैसे ठीक किया गया? दोबारा न होने के लिए क्या उपाय किए? ये ऐसे प्रावधान हैं, जो पहले लागू नहीं थे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo