इंडिगो संकट पर हाई कोर्ट में सुनवाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार कार्रवाई कर रही है लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मुद्दे को न सिर्फ सुनवाई के लिए स्वीकार किया, बल्कि अर्जेंट सुनवाई भी की। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को इस पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को फटकार लगाई।

अदालत ने पूछा, ‘जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया? फ्लाइट्स की टिकट की कीमतें चार-पांच हजार रुपए से बढ़कर 30 हजार रुपए तक कैसे पहुंच गईं? अन्य एयरलाइंस ने इसका फायदा कैसे उठाया। आपने क्या कार्रवाई की’? अदालत ने आगे कहा, ‘आपने ही स्थिति को इस हाल तक पहुंचने दिया’। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेदेला की बेंच ने जनहित याचिका पर सुनवाई की।

याचिका में मांग की गई थी कि इंडिगो संकट की स्वतंत्र न्यायिक जांच की जाए और जिन लोगों की उड़ानें रद्द हुईं या जो एयरपोर्ट पर फंसे, उन्हें मुआवजा दिया जाए। इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ यात्रियों का व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि इससे देश को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न पैदा हो। दूसरी ओर नागरिक विमानन महानिगदेशालय यानी डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को फिर समन भेजा है। उनको गुरुवार दोपहर तीन बजे बुलाया गया है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo