सोलर रेडिएशन से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सोलर रेडिएशन के खतरे की आशंका से शनिवार को भारत में सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। इसका असर पूरी दुनिया में दिखा। पूरी दुनिया में एयरबस ए320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के चलते यात्रियों को परेशानी हुई। भारत में इस कारण से करीब साढ़े तीन सौ उड़ानों पर असर हुआ। इनमें एक से डेढ़ घंटे तक की देरी हुई। हालांकि देर शाम तक 270 के करीब विमानों को इस खतरे से बचाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया था।

असल में फ्रांस की कंपनी एयरबस के मुताबिक ए320 सीरीज के विमानों पर तेज सोलर रेडिएशन का खतरा मंडरा रहा है। यह फ्लाइट कंट्रोल डेटा खराब कर सकता है, जिससे विमानों की ऊंचाई, डायरेक्शन, कंट्रोल जैसी बेहद अहम जानकारी गलत हो सकती है। कंपनी ने इन विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। ध्यान रहे भारत में इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस तीनों कंपनियां ए320 सीरीज के विमानों का संचालन करती हैं। इनके कुल 338 विमान ए320 सीरीज के हैं। इनमें से इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों में शनिवार को परेशानी हुई।

नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के अनुसार, शाम तक ए320 सीरीज के 270 विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन हो चुका था। भारत सहित दुनिया भर में छह हजार विमानों के संचालन पर असर पड़ने की खबर है। बताया गया है कि सभी प्रभावित विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेडेश करने का काम 30 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।

असल में यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी यानी ईएएसए ने एक बयान में बताया कि हाल ही में अमेरिकी एयरलाइन जेटब्लू के एक ए320 विमान में पायलट के कमांड के बिना पिच डाउन की घटना हुई। 30 अक्टूबर, 2025 को कैनकन से नेवार्क के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान अचानक नीचे की ओर झुकने लगा। ईएएसए के मुताबिक, विमान सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया था। हालांकि, एयरबस की प्रारंभिक जांच में एक सर्विसेबल एलिवेटर एलरॉन कम्प्यूटर, ईएलएसी यानी में खराबी को इस घटना का संभावित कारण बताया गया। इसके कारण एयरबस ने सभी विमानन कंपनियों से अपने विमानों में ईएलएसी लगाने को कहा है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo