विमान और हवाईअड्डे उड़ाने की धमकी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान और राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन सहित कई हवाईअड्डों को को बम से उड़ाने की धमकी बुधवार को मिली। एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी विमानन कंपनी इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर ईमेल के जरिए मिली। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। ईमेल मिलने के बाद दिल्ली, मुंबई और गोवा सहित पांच हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त चौकसी बरत रही हैं।

उधर मुंबई से वाराणसी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि बम की अफवाह गलत निकली।

विमान की लैंडिंग से पहले सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और बम स्क्वॉयड तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। जांच के दौरान विमान में टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला। जिसमें लिखा था, ‘बम गुड बाय’। यह उड़ान बुधवार दोपहर मुंबई से वाराणसी आ रही थी। कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस विमान में बम होने का ईमेल मिला। तब तक यह फ्लाइट वाराणसी के हवाई सीमा के नजदीक थी। कोलकाता एटीसी ने तत्काल वाराणसी एटीसी को सूचना दी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

वाराणसी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों सहित 182 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हवाईअड्डा और टर्मिनल इमारत को खाली करा लिया गया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विमान की जांच की। हालांकि विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। विमान के लैंड करने से पहले ही पुलिस के साथ साथ सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए थे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo