खुदरा महंगाई 14 साल में सबसे कम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है। इन आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 0.25 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। बताया जा रहा है कि खाने पीने की चीजों की कीमतों में कमी के कारण यह गिरावट आई है। खुदरा महंगाई दर का ये स्तर मौजूदा सीपीआई यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में अब तक की सबसे कम महंगाई है।

इसका मतलब है कि ये करीब 14 साल का सबसे निचला स्तर है। पिछले 14 साल से सीपीआई की मौजूदा सीरीज चल रही है। बहरहाल, इससे पहले सितंबर में महंगाई दर 1.44 फीसदी पर थी। गौरतलब है कि भारत में सीपीआई की मौजूदा सीरीज 2012 के बेस ईयर पर आधारित है। उससे पहले 2010 या 1993-94 वाली सीरीज थीं।

गौरतलब है कि महंगाई के आकलन में करीब 50 फीसदी हिस्सा खाने पीने की चीजों का होता है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इसकी महीने दर महीने की महंगाई माइनस 2.28 फीसदी से घटकर माइनस 5.02 फीसदी हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में ग्रामीण महंगाई दर 1.07 फीसदी से घटकर माइनस 0.25 फीसदी हो गई है। वहीं शहरी महंगाई 1.83 से घट कर 0.88 फीसदी पर आ गई है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo