मोदी ने की सीसीएस की बैठक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी सीसीएस की बैठक की। लाल किले के सामने हुए बड़े धमाके की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने के लिए सीसीएस का बैठक हुई है। गौरतलब है कि धमाके की अगली सुबह यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी भूटान के दौरे पर चले गए थे। बुधवार को वे भूटान से लौटे तो उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और सीसीएस की बैठक की।

सीसीएस की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में अपने भाषण में कहा था कि इस घटना में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल, बताया जा रहा है कि सीसीएस की बैठक में लाल किला धमाके की अब तक हुई जांच की समीक्षा की गई और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर आगे की रणनीति के बारे में हुई। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। इससे पहले मोदी ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक की थी।

घायलों से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के सामने हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। बुधवार को भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री हवाईअड्डे से सीधे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाने। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि साजिश को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले सोमवार को घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo