ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तमाम कोशिशों के बावजूद डेमोक्रेटिकट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने ट्रंप और इलॉन मस्क समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एंड्र्यू कुओमो को हराया। ममदानी को 50.4 फीसदी वोट मिले, जबकि कुओमो को 41 फीसदी से कुछ ज्यादा वोट मिले। रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस को सात फीसदी से कुछ ज्यादा वोट मिले।

चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने राष्ट्रपति ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क ने उनको बनाया था और अब न्यूयॉर्क ही उनको हराएगा। ममदानी पिछले एक सौ साल में न्यूयॉर्क के सबसे कम उम्र के मेयर हैं और पहले मुस्लिम मेयर हैं। वे भारतीय मूल की फिल्मकार मीरा नायर के बेटे हैं। उनका जन्म युगांडा में हुआ था। वे अपने को युगांडा मूल का ही बताते हैं। हालांकि उनके पिता महमूद ममदानी के पूर्वज भी भारत से गए थे।

बहरहाल, ममदानी ने अपने भाषण में जवाहरलाल नेहरू के 15 अगस्त, 1947 की आधी रात को दिए गए ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र किया। गौरतलब है कि ममदानी ने वादा किया है कि वे न्यूयॉर्क में सभी बच्चों के लिए फ्री केयर शुरू करेंगे, सब्सिडी वाले घरों का किराया फ्रीज करेंगे, पब्लिक बसों में मुफ्त यात्रा देंगे और सिटी की अपनी किराने की दुकानें खोलेंगे। उन्होंने कहा है कि इन वादों को पूरा करने के लिए वे अमीरों और बड़ी कंपनियों पर नए टैक्स लगाकर नौ अरब डॉलर जुटाएंगे। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि वे न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोक सकते हैं। अगर वे ऐसा कदम उठाते हैं तो ममदानी की परेशानी बढ़ सकती है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo