राहुल पर भाजपा ने किया पलटवार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वोट चोरी और सरकार के चोरी को आरोपों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी चुपचाप विदेश जाते रहते हैं इसलिए उनको हरियाणा की मतदाता सूची में विदेशी दिख रही है। भाजपा ने राहुल के दावे को फर्जी करार दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था’।

रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड, कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बरबाद करते हैं’। उन्होंने कहा, ‘हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना- धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। राहुल बोलते हैं कि एटम बम फटने वाला है। उनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है’?

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, ‘अभी एसआईआर जो कर रहे हैं, वह वोटर शुद्धिकरण के लिए होता है। इससे सभी लोग खुश हैं, लेकिन राहुल रो रहे हैं। जहां एसआईआर हुआ, वहां लोग खुश हैं। बिहार में लोग कह रहे हैं कि जहां राहुल जाते हैं, वहां बात बिगड़ जाती है’। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘हम लोग लंबे समय तक विपक्ष में थे। कांग्रेस के जमाने में सरकार ही जज नियुक्त करती थी। हमने चुनाव हारने पर कभी भी लोकतंत्र की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए। चुनाव आयोग को याचिका दी, लेकिन देश को गाली नहीं दी। राहुल विदेश जाकर हमारे लोकतंत्र, व्यवस्था को गाली देते हैं’।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo