उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के चुनार स्टेशन में बुधवार को एक ट्रेन की चपेट में आए छह यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े पटरियों पर बिखर गए।  

सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मिर्जापुर के जीआरपी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यात्री ट्रेन से उतरे, वहीं दूसरी तरफ से आई ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिस कारण हादसा हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत बचाव का कार्य चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी तीन नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए।

Also Read : ‘दिल्ली क्राइम 3’ में बड़ी दीदी का रोल कर खुश हैं हुमा कुरैशी

बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे। हादसे का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए बोला है। सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी सोनभद्र की ओर से आने वाली प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से बुधवार की सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे थे। वहां से वाराणसी की ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें प्लेटफार्म पर जाना था। उन्होंने रेलवे ट्रैक से ही दूसरे प्लेटफार्म पर जाने की कोशिश की। इसी दौरान तेज गति से ट्रेन आ गई। श्रद्धालु जब तक संभलकर किनारे हो पाते, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद चुनार स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo