चक्रवाती तूफान मोंथा से कई जगह बरबादी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा सहित कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे बड़ी बरबादी होने की खबर है। आंध्र प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी। गौरतलब है कि मंगलवार की रात को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के समुद्र तट से यह तूफान टकराया था।

आंध्र प्रदेश में समुद्र तट से टकराने के बाद तेलंगाना में तेज बारिश हुई। महबूबाबाद जिले के डोरनकल रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया, जिसकी वजह से गोलकुंडा एक्सप्रेस और कोणार्क एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वहीं खम्मम जिले में एक लॉरी पानी के तेज बहाव में बह गई। नालगोंडा में एक स्कूल में पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि तेलंगाना में इतनी बारिश का अलर्ट पहले नहीं जारी किया गया था।

बहरहाल, तूफान बुधवार की सुबह ओडिशा के गंजम पहुंचा। ओडिशा के आठ जिलों गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में मोंथा के चलते भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। राज्य सरकार ने 11 हजार लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचाया है। इसके अलावा 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की तैयारी है।

उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि तूफान मोंथा के कारण राज्य में दो लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि एहतियाती उपायों से नुकसान कम हुआ है। इससे पहले मंगलवार रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया था। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से देर रात करीब एक बजे तक यानी करीब साढ़े पांच घंटे लैंडफॉल चला। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo